इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

बाइबल आपको इसका पैगाम क्यों जानना चाहिए?

बाइबल आपको इसका पैगाम क्यों जानना चाहिए?

बाइबल आपको इसका पैगाम क्यों जानना चाहिए?

● बाइबल अब तक की सबसे ज़्यादा बाँटी जानेवाली किताब है और कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। अदालतों में इस पर हाथ रखकर शपथ ली जाती है। और जब किसी अफसर को कोई ऊँचा ओहदा दिया जाता है, तो वह भी इसी पर हाथ रखकर कसम खाता है कि वह अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाएगा। बाइबल का ज्ञान, सबसे ज़रूरी शिक्षा है, जो आज एक इंसान को लेना चाहिए।

कई लोग इस बात से राज़ी होंगे कि अगर ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग बाइबल पढ़ें और उसके कहे मुताबिक जीएँ, तो यह दुनिया एक बेहतर जगह बन जाएगी। बाइबल की शिक्षा जानने में परमेश्‍वर का पैगाम-आपके नाम 32 पेजवाला यह ब्रोशर आपकी मदद कर सकता है। इसमें बढ़िया तसवीरें दी गयी हैं। इसके पहले दो भागों में बताया गया है कि सृष्टिकर्ता ने इंसानों को एक सुंदर घर दिया था और कैसे उन्होंने अपना वह घर गँवा दिया। आगे के भागों में, उन लोगों के इतिहास के बारे में चर्चा की गयी है, जिनके ज़रिए परमेश्‍वर अपने राज के राजा को लाया। यह राज आखिरकार पूरी धरती को फिरदौस में बदल देगा।

इसके बाद के भागों में परमेश्‍वर के ठहराए राजा, यीशु मसीह की ज़िंदगी, उसकी सेवा, उसके चमत्कार, उसकी मौत और उसके फिर से ज़िंदा किए जाने के बारे में बताया गया है। फिर आगे के चार भागों में पहली सदी के यीशु के चेलों की सेवा, जुल्मों के दौरान उनके विश्‍वास की परख और परमेश्‍वर की प्रेरणा से उन्होंने जो किताबें लिखीं, उसके बारे में संक्षिप्त और रोमांचक जानकारी दी गयी है। “धरती बनी फिरदौस!” इस भाग को पढ़कर आपको बहुत दिलासा मिलेगा। साथ ही, इस ब्रोशर के आखिरी पन्‍ने को पढ़कर भी आप खुश हो जाएँगे, जो रंगीन चित्रों से भरा है और जिसका शीर्षक है “बाइबल के पैगाम पर एक नज़र।”

इस ब्रोशर की कॉपी पाने के लिए, आप नीचे दिए कूपन को भरकर इस पत्रिका के पेज 5 पर दिए किसी भी नज़दीकी पते पर भेज सकते हैं। (g10-E 04)

❑ यहाँ दिखायी ब्रोशर की एक कॉपी मैं मुफ्त पाना चाहता हूँ।

❑ मैं बाइबल के बारे में सीखना चाहता हूँ, कृपया मेरे घर आइए।